{"_id":"5a53756d4f1c1bfc0f8b8419","slug":"171515418989-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल चलने के लिए चाटी पुल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल चलने के लिए चाटी पुल तैयार
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
पुल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाटी (रामपुर बुशहर)। रामपुर से निरमंड खंड की पांच पंचायतों को जोड़ने वाला जीप योग्य चाटी पुल पैदल चलने के लिए तैयार हो गया है। इससे हजारों लोगों को झूले से छुटकारा मिल गया है। अब करीब एक महीने बाद पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे पहले लोगों को जान जोखिम में डालकर सतलुज नदी को पार करना पड़ रहा था।
पिछले 11 साल से राजनीति के पेंच में फंसा चाटी पुल आखिर पैदल चलने के लिए तैयार हो गया है। पुल बनने से अब तुनन, खरगा, समेज, कुशवा ओर सरपारा पंचायत के लोगों को रामपुर बाजार जाने के लिए चाटी से आठ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण लगभग पूरा कर दिया है। अब शेष दो प्रतिशत काम बचा हुआ है। पुल न होने से झूले से नीचे गिर कर कई लोगों की जान जा चुकी है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केके कौशल ने बताया कि विभाग ने पैदल चलने के लिए पुल को तैयार कर दिया है। अब लोग पुल से आवाजाही कर रहे हैं। पुल के साथ बस स्टैंड को जोड़ने वाली सड़क पर जल्द रैलिंग और मैटलिंग का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।