फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाजपा का रोहड़ू में दस हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

भाजपा का रोहड़ू में दस हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Wed, 03 Jul 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का रोहड़ू में दस हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल की रोहड़ू में बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल रोहड़ू ने मंगलवार को विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रुप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोहड़ू में भाजपा के दस हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर छह जुलाई को किया जाएगा। भाजपा के सदस्य बनाने के लिए एक विशेष नंबर भी जारी किया गया। उन्होंने लोकसभा चुनावों में 8151 मतों की लीड देने के लिए भाजपा मंडल को बधाई दी। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। संगठन महामंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव शशिबाला, जिला प्रभारी महासू बिहारी शर्मा, महामंत्री सुधीर चौहान, शशि रावत सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। इसकी जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed