फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   .......जीती वालीबाल स्पर्धा

वॉलीबाल प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस, कबड्डी में चंडीगढ़ एसोसिएशन जीती

Mon, 01 Jul 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में चूड़ेश्वर स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब चौपाल की ओर से आयोजित समर फेस्टिवल सोमवार को संपन्न हो गया है। समापन समारोह में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समर फेस्टिवल के अंतिम दिन वॉलीबाल और कबड्डी स्पर्धा के फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विधायक बलबीर वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि चौपाल में पेयजल की पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 2.50 लाख लीटर भंडारण क्षमता के टैंक का निर्माण किया जाएगा। चौपाल में बागवानी विषय विशेषज्ञ के पद को सृजित किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि 1,112 करोड़ की विश्व बैंक पोषित बागवानी परियोजना के तहत लघु एवं सीमांत बागवानों को लाभ प्रदान किए जाएंगे। बागवानों को उन्नत किस्म के सेब के पौधे कम लागत पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने मंच से ही चौपाल में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्यार नाला से टेलर उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने 25 लाख की लागत से बागवानी विभाग के प्लांट हेल्थ क्लीनिक सेंटर चौपाल का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

समर फेस्टिवल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाब पुलिस और उत्तर रेलवे के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें पंजाब पुलिस ने मुकाबला जीता। वहीं कबड्डी स्पर्धा का फाइनल मुकाबला सोनीपत और चंडीगढ़ एसोसिएशन के मध्य खेला गया। जिसमें चंडीगढ़ एसोसिएशन ने जीत हासिल की। फल और सब्जी विक्रेता अनूप चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त, चूड़ेश्वर स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब चौपाल के प्रधान देवदत्त शर्मा, महासचिव लायक राम शर्मा, महिला अध्यक्षा रमला रांटा, दीपक पनाइक, सीता राम ठाकुर, कुलदीप झगटा, राजेंद्र चौहान, संदीप भोटा, राजेश चौहान, राजेश चंदेल, शशि चौहान, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, रविंद्र मेहता, प्रताप शर्मा, सुनील मेहता, ज्योति चौहान, शशी बरागटा, विनोद पनाइक, शिवेंद्र चंदेल, दीपक चंदेल, उषा गजटा, चंद्र प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, रविंद्र नेगी, एमएस बेस्टा, अरुण ठाकुर और राजेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed