फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जिम्मू में बिशु मेला संपन्न

बिशु मेले में खुंदों ने जमकर बरसाए एक-दूसरे पर बाण

Mon, 01 Jul 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ग्राम पंचायत सिंहल नारकंडा के जिम्मू गांव में दो दिवसीय ठोडा बिशु मेला संपन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर ग्रीन बेरी वेलफेयर नारकंडा के एमडी एवं समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया और बैज लगाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने बेहतर आयोजन के लिए मेला कमेटी जिम्मू को बधाई दी और एक लाख रुपये की राशि सहयोग स्वरूप भेंट की। मुख्यातिथि ने कहा कि उनकी संस्था ग्रीनबेरी वेलफेयर आने वाले समय में लुप्त होती ठोडा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय ठोडा दलों के सहयोग से नारकंडा में राज्य स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जल्द रूपरेखा तैयार करेगी। ठोडा मेले में शाठी दल ठोडा पार्टी, मझारठी शिलारू और पाशी दल ठोडा पार्टी शिला घूंड के खुंदों ने ठोडा खेल के जौहर दिखाकर उपस्थित जनता का मनोरंजन किया। ग्राम पंचायत सिंहल नारकंडा प्रधान हरीश भ्रोटा और ठोडा पार्टी जिम्मू के प्रधान शमशेर करैइक ने मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मानणेश्वर देवता के गूर चंदू लाल भारद्वाज, जिलाध्यक्ष भाजपा अजय श्याम, जिला परिषद जरोल वार्ड सदस्य रीना ठाकुर, प्रधान परिषद नारकंडा अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, नगर पंचायत नारंकडा अध्यक्ष कमलेश कैंथला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed