फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कबड्डी में एचपीएसईबी शिमला ने पहला और सेवन स्टार ने झटका दूसरा स्थान

एचपीएसईबी शिमला ने जीती कबड्डी स्पर्धा

Mon, 01 Jul 2019 01:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की खुन्नी-पनौली पंचायत में आयोजित कबड्डी स्पर्धा एचपीएसईबी शिमला के नाम रही। युवक मंडल खुन्नी की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम खुन्नी में किया गया। रविवार को खेल प्रतियोगिता का समापन जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद ने किया। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नवयुवक मंडल खुन्नी अध्यक्ष गौरव रोछ ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 15 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में एचपीएसईबी शिमला की टीम ने 24 अंकों के साथ पहले स्थान पर बाजी मारी। सेवन स्टार की टीम 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुन्नी की टीम ने पहला और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल खड़ाहण की टीम ने दूसरा स्थान झटका। मुख्यातिथि ने अंत में युवक मंडल खुन्नी के प्रयास की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवक मंडल को 11 हजार रुपये की सहायता राशि भेंट की। वहीं खेल ग्राउंड के लिए एक लाख और नाग मंदिर के निर्माण के लिए एक लाख, पचास हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर खेलकूद प्रकोष्ठ जिला महासू पिंकू खूंद, महामंत्री भाजपा मंडल रामपुर शेर सिंह खूंद, खुन्नी पंचायत प्रधान कुलदीप, लव रोछ, बंटी रोच, कुलदीप वर्मा, शिशपाल, ट्विंकल नेगी और अविनाश रोछ सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed