{"_id":"5d1787d48ebc3e3c7f548f15","slug":"156182316716-rampur-hp-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में दलाश स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में दलाश स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। श्वाड़ में संपन्न अंडर-19 छात्राओं की खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश की छात्रा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रशासन ने स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रतियोगिता में दलाश स्कूल ने मार्चपास्ट में पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं कबड्डी मुकाबले मेें दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी स्पर्धा काफी रोमांचक रही। फाइनल मुकाबले में टीमों को स्कोर 34 और 38 रहा। मात्र 4 अंकों का अंतर रहा। इस बेहतर प्रदर्शन के लिए स्कूल प्रधानाचार्य धर्मपाल ने प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को राज्य तथा नेशनल स्तर के लिए प्रयासरत रहने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने डीपी सुशील, रमेश और डीएम महेंद्र को भी बधाई दी। स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल प्रशासन को बधाई दी। एसएमसी अध्यक्ष कृष्णकांत ने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन