{"_id":"5d163ece8ebc3e3c9b261dcf","slug":"15617389388-rampur-hp-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफनू मिनी स्टेडियम के अधूरे कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफनू मिनी स्टेडियम के अधूरे कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफनू मिनी स्टेडियम के अधूरे
कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा
रिकांगपिओ (किन्नौर)। काफनू में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुक्रवार को किन्नौर उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने जायजा लिया। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किन्नौर गंगालाल नेगी और लोनिवि के अधिकारी मौैजूद रहे।
इस मौके पर खेल अधिकारी गंगा लाल ने कहा कि यहां निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में पवेलियन की खिड़कियों की ग्रिल, शीशे, दरवाजे और सेनिटरी फिटिंग का कार्य अधूरा होना, बिजली की वायरिंग का न होना, पवेलियन में पानी का संचालन की व्यवस्था न होना, स्टेडियम से पानी की बहाली और पाइप लाइन का न होना और स्टेडियम के मुख्य द्वार को कंक्रीट से भरना आदि अधूरे कार्य पड़े हैं।
इस निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम को बनाने में एक करोड़ 56 लाख के करीब पैसा खर्च हुआ है। मिनी स्टेडियम में क्रिकेट, एथलेटिक्स, फुटबाल और वॉलीबाल आदि खेलों का आयोजन होना बताया जा रहा है। लोनिवि के अनुसार काफनू मिनी स्टेडियम के पुराने काम को पूरा करने के लिए 10 लाख के लगभग पैसा खर्चा होगा और नए अतिरिक्त कार्य करने के लिए करीब 61 लाख रुपये खर्च खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि फंड की कमी रहती है तो अतिरिक्त फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ निचार शांति चौहान, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता प्रमोद कुमार नेगी, ग्राम पंचायत प्रधान दिग्विजय सिंह और यांगपा उपप्रधान कुशक पाल नेगी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।