फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल गेट पर दिया धरना
विज्ञापन

रावमापा कोटीघाट में लंबे समय से रिक्त पड़े हैं अध्यापकों के पद
शुक्रवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने किया जोरदार प्रदर्शन
चेताया, जब तक नहीं होंगी नियुक्तियां जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटीघाट में लंबे समय से रिक्त पड़ें पदों को लेकर स्कूली स्कूली बच्चों, अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों ने स्कूल के गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अभिभावकों में रोष है कि लंबे समय से रिक्त पड़ें पदों को भरने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग कोई भी कदम नहीं उठा रहा है। इतने लंबे समय से केवल आश्वासन ही दिए जाते रहे हैं। इसी कारण बच्चों की पढ़ाई सुचारू नहीं हो पा रही है।
एसएमसी कमेटी अध्यक्ष खेमचंद कश्यप ने बताया कि सरकार की अनदेखी और विभाग की लापरवाही के चलते स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों के खाली चल रहे पदों की मांग को अनसुना किया जा रहा है। जब तक स्कूल में शिक्षकों के पदों को नहीं भरा जाएगा, यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्कूल में स्वीकृति कुल 15 पदों में से 9 पद खाली चल रहे हैं। टीजीटी नॉन मेडिकल, डीपी, टीजीटी आर्ट्स के दो पद, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक, शास्त्री और लिपिक के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। स्कूल में 120 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोटीघाट पंचायत प्रधान किरण राठौर ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से कई बार शिक्षा विभाग और स्थानीय विधायक राकेश सिंघा को प्रस्ताव भेजकर पदों को जल्द भरने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं तो बच्चे कैसे पढ़ाई करेंगे। सरकार को सरकारी स्कूलों की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed