फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द लागू करे सरकार : संघ

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करे सरकार

Fri, 28 Jun 2019 12:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। प्रदेश राज्य विद्युुत परिषद समिति पेंशनर्स कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक में पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से आए पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं और कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया। बैठक में सभी पेंशनरों ने सरकार से 5,10 और 15 प्रतिशत का मिलने वाला लाभ मूल पेंशन में जोड़ने और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द लागू करने की मांग उठाई।
बैठक में रामपुर, किन्नौर, भावानगर, ज्यूरी, सराहन, झाकड़ी, तकलेच, ननखड़ी, कुमारसैन, थानाधार, आनी, निरमंड और जगातखाना संघ के पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य सलाहकार राजपाल नेगी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अभी तक संघ की सदस्यता ग्रहण नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द संघ की सदस्यता ग्रहण करें, जिससे संघ को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कहा कि बैठक में उपस्थित करीब 125 सदस्यों ने एकस्वर में मौजूदा कार्यकारिणी पर विश्वास व्यक्त करते हुए इसी कार्यकारिणी को संघ का कार्य करने के लिए मनोनीत किया। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष गंगा सिंह ठाकुर ने संघ को लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से अनुमोदन किया। संघ की अगली त्रैमासिक बैठक 26 सितंबर को होगी। यदि इस दिन अवकाश होगा तो बैठक अगले दिन आयोजित होगी। संघ ने सरकार से समय रहते उपरोक्त मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। इस मौके पर सचिव राकेश शर्मा, चैन राम, मोहन लाल, कृष्णानंद शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, वीरभद्र, मोती लाल दारनी, पद्म नेगी, कंवर सुंदर सिंह, निरथ सिंह और जीवा नंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed