{"_id":"5d14ec638ebc3e3ca568bc90","slug":"15616523047-rampur-hp-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने जानी आधुनिक शिक्षा प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने जानी आधुनिक शिक्षा प्रणाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय उच्च पाठशाला कचेड़ी में आईसीटी फेज दो की छह दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान में किया गया। जिसमें कुमारसैन ब्लॉक के सभी स्कूलों से करीब 45 शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया गया जिसमें आधुनिक तकनीकी के दौर में शिक्षा के बदलते परिवेश की आधुनिक तकनीकों जैसे इंटर, कवि, वाइट बोर्ड में परंपरागत होना, शिक्षा में इंटरनेट का महत्व यूूनिफाइड पेमेंट इंटरफेज अन्य आधुनिक शिक्षा तकनीकों के उपयोग और महत्व के बारे में अध्यापकों को जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा रिसोर्स पर्सन अलका वर्मा और हरीश शर्मा ने अध्यापकों को जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक चंदन कुमार ने शिक्षा में आधुनिक तकनीकी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन