{"_id":"5d14ec608ebc3e3cf40ad29e","slug":"156165230118-rampur-hp-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर्धा में अंजली ने दिया सबसे अच्छा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पर्धा में अंजली ने दिया सबसे अच्छा भाषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की ओर से तहसील कल्याण अधिकारी आनी की अगुवाई में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में विश्व मादक पदार्थ और अवैध व्यापार निवारण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश रवि शर्मा ने की।
कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंजली ने पहले स्थान पर बाजी मारी। नेहा ने दूसरा और शालिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सरस्वती ने पहला, हितेश ने दूसरा और रोहिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर न्यायाधीश रवि शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध बनाए गए कानूनों के बारे मेें जानकारी दी और युवाओं को इससे दूर रहने की हिदायत दी। वहीं तहसील कल्याण अधिकारी आनी देवेंद्र कुमार ने कहा कि समाज में फैली नशे जैसी बुराई और अवैध व्यापार को समाप्त करने के लिए समाज को जागरूक होना अति आवश्यक है। इस मौके पर आदर्श स्कूल प्राचार्य अमर चंद चौहान, कृष्ण, श्यामा नंद और जंबाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन