फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अजेंद्र को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

रोपा के अजेंद्र बने मैन ऑफ द सीरीज

Thu, 27 Jun 2019 11:54 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूह ब्लॉक के दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब रोपा की ओर से आयोजित नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर मेजबान टीम रोपा ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और इंद्र प्रकाश विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। क्लब के प्रधान जिनमेत चारस ने उनका स्वागत किया।
चारस ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब रोपा और वाईएससी रूशकलंग के बीच खेला गया, जिसमें रोपा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 71 रन बनाए। रुशकलंग की टीम 65 रन ही सिमट गई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 17 टीमों ने दमखम दिखाया। उन्होंने दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब रोपा की खेल मैदान की मांग और गांव के विकास के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब रोपा को एक लाख, ग्यारह हजार, एक सौ ग्यारह और ट्रॉफी से नवाजा। वहीं उपविजेता टीम रुशकलंग को 55,555 ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रोपा के मैन ऑफ द सीरीज रहे अजेंद्र 5,000 और मैन ऑफ द मैच रहे अमित नेगी को एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव नेगी, उपाध्यक्ष भाजपा किन्नौर दौलत नेगी, रोपा पंचायत प्रधान सरोज बोरिस, महिला मंडल अध्यक्ष बिमला, आनंद ठोलपा, प्रज्ञा सिंह, दौलत सेन, राजकुमार, चंद्रप्रकाश, सुरेश पाल और हरि लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed