{"_id":"5d139cc38ebc3e3c99323a83","slug":"156156638414-rampur-hp-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ छात्रों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ छात्रों ने निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहडू। अंतरराष्ट्रीय एंटी ड्रग्ज दिवस पर रोहड़ू में प्रशासन और पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। एसडीएम रोहड़ू ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती आदत चिंता का विषय बन गया है। नशा युवा वर्ग को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। इसलिए नशे से लड़ने के लिए युवाओं को स्वयं आगे आना होगा। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए क्षेत्र के लोगों के भी सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
युवा वर्ग इसने अहम रोल निभा सकता है। इस दौरान सैकड़ों स्कूली बच्चों ने नारों और बैनरों के माध्यम से लोगों को ड्रग्ज व नशे के दुष्प्रभावों से बचने के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने रामलीला मैदान से अप्पर बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन