{"_id":"5d139cbc8ebc3e3c7e7d9bc1","slug":"156156637714-rampur-hp-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करे लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करे लोनिवि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब सीजन की तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। बरागटा ने सेब सीजन से पहले क्षेत्र की ठियोग-हाटकोटी सड़क सहित सभी ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सेब को स्कैब रोग से बचाने के लिए बागवानों को दवाइयां उपलब्ध करवाने तथा विभिन्न जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बताया कि सेब सीजन शुरू होने में एक माह का समय शेष रह गया है। बागवानों को सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए पूर्व में ही आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। ठियोग-हाटकोटी सड़क को सीजन से ठीक करने के लिए कहा गया है। गुम्मा-बाघी सड़क सहित क्षेत्र की अन्य ग्रामीण सड़कों को भी सीजन के लिए दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जो सड़कें फारेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण अधर में लटकी हुई हैं, उसकी फारेस्ट क्लीयरेंस की औपचारिकताएं शीघ्र निपटाई जाएं। सीजन के लिए विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन दशक बाद सेब में स्कैब रोग फैल रहा है। इसलिए बागवानी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि उद्यान विभाग के केंद्रों पर जल्द से जल्द आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं। सेब बाहुल्य क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जाए। इस मौके पर एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा, डीएफओ चंदु ताशीलदार, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संजीव रावत, तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर और उद्यान विभाग के उप निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन