फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चार जुलाई से होगा कुंगश का बीस आषाढ़ मेला

कुंगश मेले में विक्की चौहान, इंद्रजीत मचाएंगे धमाल

Thu, 27 Jun 2019 11:55 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के कुंगशन में मनाया जाने वाले बीस आषाढ़ मेला इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। चार से छह जुलाई तक आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले को सफल बनाने को लेकर मेला कमेटी की एक अहम बैठक कुंगश पंचायत की प्रधान एवं कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के नाम फाइनल किए गए। वहीं प्रबंधन समितियों का गठित करके सभी सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं।

मेले के प्रचार सचिव हरीश शर्मा ने बताया कि पनेउई नाग के सानिध्य में होने वाले इस मेले में चिमनी के देवता माहूंनाग भी शिरकत करेंगे। कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने बताया कि 4 जुलाई को मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या मेें तांत्रा ब्वॉयज बीरबल मुसाफिर और संतोष तोशी, एसी भारद्वाज और इंद्रजीत धमाल मचाएंगे। वहीं 5 जुलाई को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एसएमएस चवासी और हिमाचली स्टार विक्की चौहान क्षेत्रवासियों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। दैनिक कार्यक्रमों में महिला मंडल और विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा झंकार बैंड और सहगल साउंड सोलन मेले का विशेष आकर्षण रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मेला कमेटी कुंगश के मुख्य सलाहकार अमर ठाकुर ने कहा कि इस बार मेला 20 आषाढ़ कुंगश को और भी बेहतरीन मनाने की भरपूर कोशिश गई है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और आम जनमानस से मेले में सहयोग देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मेला कमेटी के सह सलाहकार वेद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल ठाकुर, मेला कमेटी उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत कुंगश के उपप्रधान हरिकृष्ण ठाकुर, वरचंद ठाकुर, संदीप चौहान, दिनेश कायथ, योगेश चौहान, सुरेश ठाकुर, हिम्मत ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, दुनी चंद, पूर्ण ठाकुर, नरेश, वीर सिंह, यशपाल और अनूप कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed