फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनसीसी कैडेट्स ने दतनगर में सीखे फायरिंग के गुर

एनसीसी कैडेट्स ने दत्तनगर में सीखे फायरिंग के गुर

Sat, 25 May 2019 12:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में वीरवार से शुरू हुए एनसीसी के वार्षिक शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स ने दत्तनगर पहुंच कर फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान कैडेट्स ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। कर्नल बीएस नेगी की अगुवाई में कैडेट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने शिविर में मौजूद कैडेट्स को एनसीसी के लक्ष्य और महत्व के बारे में जानकारी दी।

शुक्रवार को कैडेट्स रामपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर दत्तनगर पहुंचे, जहां पर एनसीसी के सैन्य अधिकारियों ने पहले कैडेट्स को वैपन ट्रेनिंग की जानकारी दी और फिर उन्हें फायरिंग के गुर सिखाए। 3 एचपी कंपनी एनसीसी रामपुर द्वारा पीजी कॉलेज में एनसीसी के 10 दिवसीय विशेष शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों से रूबरू करवाया जाएगा। हर रोज विभिन्न विभागों से रिसोर्स पर्सन कैडेट्स को अपने विभागों से संबधित जानकारी मुहैया करवाएंगे।
विज्ञापन


शिविर में कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिले से 500 छात्र और छात्रा कैडेट्स अनुशासन, आपसी भाईचारा, एनसीसी के नियम, हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल और युद्ध कौशल बारे टिप्स लेंगे। वहीं उन्हें आपदा प्रबंधन से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्रोत व्यक्तियों को भी बुलाया जाएगा, जो उन्हें विभाग संबंधी जानकारी मुहैया करवाएंगे। इस मौके पर सूबेदार आमीचंद, सूबेदार विनोद, सीएचएम राजेश कुमार और एएनओ संदीप ठाकुर सहित कई कैडेट्स मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed