फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   देवीधार में बिरशी मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर झूमे ग्रामीण

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर झूमे ग्रामीण-देवलु

Sat, 18 May 2019 11:46 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर/डंसा। तकलेच पंचायत के देवीधार में आयोजित प्राचीन बिरशी मेले की धूम रही। शुक्रवार को बिरशी मेेले में ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिनभर नाटी डाली। देवीधार में स्थानीय महासू देवता थेडा और दोगणु देवता लालसा के आगमन के साथ ही बिरशी मेले का आगाज हुआ। ऐतिहासिक मेले में दूर-दूर से विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मेले का खूब लुत्फ उठाया, वहीं देवता साहिब के समक्ष शीश नवाया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में दिनभर ग्रामीणों ने देवलुओं संग खूब नाटी डाली।

महासू देवता थेडा मंदिर कमेटी अध्यक्ष बली मजटू, सचिव तिलक जिहान, कुक्कू जिहान, दीपक ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, डिंपल वजीर और कृष्ण मजटू ने कहा कि देवीधार में बीते कई दशकों से यह मेला मनाया जा रहा है। प्राचीन समय से मनाए जाने वाले बिरशी मेले पहाड़ी लोक संस्कृति के परिचायक हैं। आधुनिकता के इस दौर में भी सदियों पुरानी इस धार्मिक परंपरा को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने संजोए रखा है। मेले में महिलाओं और पुरूषों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मेले में दिनभर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर लोग झूमते रहे।
विज्ञापन


रामपुर खंड के शनेरी में भी शुक्रवार को बिरशी मेले की धूम रही। शनेरी में आयोजित बिरशी मेले में देवता साहिब दमुख डंसा, देवता साहिब जाख रचोली, यगेश्वर देवता साहिब शिंगला और मेजबान देवता जाहरू नाग शनेरी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में ग्रामीणों और देवलुओं ने दिनभर नाटी डाली। वहीं विभिन्न क्षेत्रों के लोग सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए और दिनभर ढोल की थाप पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जाहरू नाग मंदिर कमेटी शनेरी प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने कहा कि बिरशी मेले के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लक्ष्मीकांत ने मंदिर निर्माण के लिए 1.75 हजार रुपये और मोहन शर्मा ने एक लाख रुपये की राशि भेंट की। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार दीवान शिवान ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाया। इस मौके पर सचिव चैन राम चौहान, उप प्रधान सैन राम, निरंजन शर्मा, यशवंत शर्मा, श्रवण कुमार और कांडू राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed