फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   काजा उममंडल के 30 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

काजा उपमंडल के 30 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 18 May 2019 11:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

काजा (रामपुर बुशहर)। काजा उपमंडल में निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी काजा जीवन सिंह नेगी ने बताया कि उपमंडल के 30 मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं, जो शुक्रवार शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। जीवन सिंह नेगी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उपमंडल में 120 मतदान अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 70 पुलिस, होम गार्ड और अर्ध सैनिक बल के जवानों की भी मतदान केंद्रो पर तैनाती के लिए रवाना किया गया है। मतदान दलों की सहायता के लिए 6 सेक्टर अधिकारी और 2 सेक्टर मैजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि उपमंडल में 3 मतदान केंद्र मूद, सग्नम और काजा को संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है, जहां पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। देश का सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टाशीगंग में स्थापित किया गया, जहां की ऊंचाई 4475 मीटर है। इस मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां पर 48 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 29 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। इस मतदान केंद्र पर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग स्थानीय पारंपरिक वेशभूषा में करेंगे। इस मतदान केंद्र के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed