फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मां भीमाकाली स्वंय सहायता समूह ने छेड़ा सफाई अभियान

मां भीमाकाली स्वंय सहायता समूह ने छेड़ा सफाई अभियान

Mon, 13 May 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
खश-शाह गांव की महिलाएं
विज्ञापन

जगाएंगी स्वच्छता की अलख
मां भीमाकाली स्वयं सहायता समूह ने छेड़ा सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल के खश-शाह गांव में महिलाओं ने स्वच्छता अभियान छेड़कर स्वच्छ समाज बनाने का संदेश दिया। महिलाओं ने अभियान के तहत गांव की बावड़ियों सहित कई अन्य क्षेत्रों को संवारा। जय मां भीमाकाली स्वयं सहायता समूह की बैठक खश-शाह गांव में समूह की सचिव बबीता चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया कि समूह की महिलाओं द्वारा समाज सेवा और सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।

बबीता चौहान ने कहा कि अभियान के तहत गांव के रास्तों, प्राकृतिक जल स्रोतों, नालियों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया जाएगा। वहीं खुले में पड़े कूड़े-कचरे को इकट्ठा कर ठिकाने लगाया जाएगा। इसी कड़ी में महिलाओं ने सोमवार को गांव की प्राचीन बावड़ियों को संवारा। अभियान में समूह के अलावा महिला मंडल, आशा वर्कर और कृषि समूह की महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। स्वयं सहायता समूह अध्यक्षा सरोज के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ बनाने के अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि समूह इस अभियान भविष्य में भी जारी रखेंगी। वहीं समूह की महिलाएं लोगों को सामाजिक कुरीतियों के बारे में भी जागरूक करेंगी। इस मौके पर निशा भंडारी, हर्षिता राणा, निशा चौहान, सुजाता शर्मा, पूजा, नर्वदा और सुमित्रा सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed