{"_id":"5cd83da3bdec22072c3313ae","slug":"15576754865-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों में खुल कर हो रही ओवर चार्जिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों में खुल कर हो रही ओवर चार्जिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल में अधिकांश शराब के ठेकों पर उपभोक्ताओं से खुल कर ओवर चार्जिंग वसूल की जा रही है। वहीं हर तीसरे दिन अंकित मूल्य से अधिक ओवर चार्जिंग के विडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहे। लोकसभा चुनाव के इस दौर में शिकायतें मिलने के बाद भी आबकारी कराधान विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रोहड़ू-जुब्बल में शराब के ठेकों से हर तीसरे दिन आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों को अप्रैल महीने से इस संबंध में शिकायतें मिल रही हैं। रोहडू मेले के दौरान एक व्यक्ति ने इसकी उच्च अधिकारियों तक शिकायत की है। वहीं इस शनिवार को मामला उत्तराखंड की सीमा पर सटे ठेके का सामना आया। यहां पर शराब की बोतल पर 1342 रुपये मूल्य अंकित होने के बावजूद उपभोक्ता से 1600 सौ रुपये वसूल किए गए। छह मई को भी ऐसी ही शिकायत उपभोक्ताओं ने की। पूरे क्षेत्र में हर ठेके से बीयर की एक बोतल पर अंकित मूल्य से अस्सी रूपए तक अधिक वसूल हो रहा है। ठेके में उपलब्ध हर ब्रांड की शराब पर पचास से तीन सौ रुपये तक अधिक वसूली जो रही है। आरोप है कि ठेके में तैनात कर्मचारी इस संबंध में कोई भी बिल देने को तैयार नहीं होते।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में आबकारी कराधान अधिकारी रोहडू कर्म सिंह नेगी ने बताया कि उनके पास ऐसी शिकायतें आई थीं। उसके बाद ठेकेदारों को रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा गया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन