फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एबीवीपी ने छितकुल में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

एबीवीपी ने छितकुल में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

Sat, 11 May 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

एबीवीपी की रिकांगपिओ इकाई के सदस्य घर-घर दे रहे दस्तक
दावा: अभियान के तहत 10 हजार पर्चे और 5 हजार स्टीकर बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आगामी 19 मई को लोकसभा में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकांगपिओ इकाई इन दिनों किन्नौर के विभिन्न स्थानों में मतदाताओं को जागरूक कर रही है। ‘नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट’ अभियान के तहत भारत तिब्बत सीमा पर बसे भारत के आखिरी गांव छितकुल में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पर्चा वितरण कर मतदाताओं को देशहित में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया।

वहीं इकाई ने रक्षम, सांगला बाजार और बस स्टैंड सांगला में लोगों को मतदान के लोकतंत्र के महत्व के बारे में बताया। अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ, मुख्य बस स्टैंड रिकांगपिओ, कल्पा, महाविद्यालय रिकांगपिओ, शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ सहित कई अन्य जगहों पर पर्चा वितरण कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला किन्नौर में 10 हजार पर्चे और 5 हजार स्टीकर बांटे गए। वहीं रिकांगपिओ मुख्य चौक में सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जिला संगठन मंत्री द्रुपद मेहता ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार और कर्तव्य है। सभी मतदाताओं को अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान की जा सके। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष इंद्र सेन नेगी, इकाई सचिव सरीना नेगी, छात्रा प्रमुख सविता नेगी, मीडिया प्रमुख आदित्य नेगी, सह सचिव पूजा, शीतल, साक्षी, संजीत, सूर्या, रितिका डेरयान और अनिश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed