{"_id":"5cd05efcbdec2207786b8965","slug":"15571597378-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर और आनी में चुनाव अधिकारियों को दिया आखिरी चरण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर और आनी में चुनाव अधिकारियों को दिया आखिरी चरण का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर और आनी में चुनाव अधिकारियों
को दिया आखिरी चरण का प्रशिक्षण
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/आनी। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में सोमवार को चुनाव अधिकारियों को आखिरी चरण का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम में मौजूद चुनाव अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नरेंद्र चौहान ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पीठासीन अधिकारियों से आगामी लोस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर और तहसीलदार ननखड़ी वीना ठाकुर ने भी चुनाव से संबंधित जानकारी चुनाव अधिकारियों को दी। वहीं खेल मैदान आनी में भी चुनाव संबंधी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 835 चुनाव अधिकारी, पीआरओ और एपीआरओ सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव कानूनगो प्रणित कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए आनी विधानसभा क्षेत्र के 835 सदस्यों को चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। जिला कुल्लू चुनाव कार्यालय के तहसीलदार चुनी लाल ने मतदान केंद्र में सही एवं सुचारू मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि सभी सदस्य चुनाव प्रक्रिया को अच्छे से समझ लें। इस मौके पर तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा, बीडीओ आनी हरि सिंह ठाकुर, बीडीओ निरमंड मनमोहन, केएल सुमन, एमडी अकेला, केहर सिंह और देवेंद्र नेगी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।