फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर में लोकसभा चुनाव में 56690 मतदाता करेंगे मतदान

किन्नौर में लोकसभा चुनाव में 56, 690 मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 06 May 2019 11:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। आगामी लोकसभा चुनाव में किन्नौर में 56,690 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। किन्नौर में कुल 126 मतदान केंद्र में 28,450 पुरुष और 28,240 महिलाएं मतदान करेंगी। वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 817 है। इसके अलावा सेवा अर्हता मतदाताओं की संख्या 766 है। सब से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्र लिप्पा बूथ संख्या 24 में कुल मतदाताओं की संख्या 956 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 463 तथा महिलाओं की संख्या 493 मतदाता सूची में दर्ज है।
इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से 9 प्रत्याशी मैदान में थे। किन्नौर में 121 मतदाता केंद्रों से 36,478 वोटरों ने सांसद राम स्वरूप शर्मा को चुना था। वहीं इस दौरान 273 लोगों ने नोटा का बटन भी दबाया था। 2014 लोकसभा चुनाव में किन्नौर में कुल 55,526 मतदाता में से पुरुषों की संख्या 27,444 और महिलाओं की संख्या 26,082 मतदाता सूची में दर्ज थी। किन्नौर में अभी तक राजनीतिक पार्टियों में खासा उत्साह नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

किन्नौर जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल चंद ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में किन्नौर प्रशासन ने 80 प्रतिशत वोट डालने का लक्ष्य रखा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 19 मई को ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed