फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दूरदराज क्षेत्र की 11 पंचायतों में ठप पड़ी है विद्दुत सेवाएं

चिड़गांव क्षेत्र की 11 पंचायतों में ठप पड़ी हैं विद्युत सेवाएं

Mon, 06 May 2019 11:47 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। चिड़गांव क्षेत्र के अंतर्गत दूरदराज की 11 पंचायतों में शनिवार दोपहर बाद से विद्युत सेवाएं ठप हैं। बिजली की लचर व्यवस्था के चलते क्षेत्र के हजारों ग्रामीण को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीस घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बहाल नहीं किया जा सका है।

शनिवार दोपहर बाद तीन बजे से चिड़गांव तहसील सहित क्वार उपमंडल में बिजली गुल है। क्षेत्र की तांगणू जांगलिख पंचायत, पेखा पंचायत, दिऊदी मायला पंचायत, टिक्करी पंचायत, खरशाली पंचायत, शिलादेश पंचायत, डोडरा पंचायत, जिस्कून पंचायत, जाखा पंचायत, धंद्रवाड़ी पंचायत, कितरवाड़ी पंचायत में विद्युत सेवाएं ठप हैं। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बिजली की लचर सेवाओं से जूझ रहे हैं। शनिवार दोपहर बाद से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है। रविवार को भी दिन भर विद्युत सेवाएं बाधित रही।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी चैन राम, अश्वनी, मनमोहन, शमशेर सिंह, दिनेश नेगी, सोहन सिंह, चंद्रमोहन, दीपराज, सुरम दास, केशव राम, साहिल कुमार, अखिल शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद से क्षेत्र में बिजली नहीं है। लंबे समय से क्षेत्रवासी की बिजली की लचर सेवाओं से जूझ रहे हैं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई है कि बिजली की समस्या को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड की सहायक अभियंता बनीता चौहान ने माना कि क्षेत्र में बिजली ठप है। उन्होंने बताया कि चिड़गांव विद्युत पावर हाउस के स्वीच यार्ड में तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत पेश आई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। विद्युत सेवाओं को शीघ्र बहाल किर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed