{"_id":"5cc9c1f5bdec2207657b83cc","slug":"155672632517-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी स्थित लारैंस पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालक टिंकू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, समूह गीत और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के 90 विद्यार्थियों ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांधा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कंवर चौहान ने ग्रामीणों से 19 मई को होने वाले लोस चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की। गांव का हर नागरिक मतदान करने के लिए अवश्य जाएं, मतदान करना हमारा अधिकार है। स्कूल के छात्र-छात्राओं से हर गंाव में मतदान करने का संदेश देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र-छात्राएं मतदान करने में सहयोग एवं प्रचार-प्रसार करेगा, उन्हें स्कूल और डीसी कुल्लू सम्मानित भी करेंगे। स्कूल की छात्रा मुस्कान ने भाषण में प्रथम स्थान पर बाजी मारी। जबकि सामान्य ज्ञान स्पर्धा में राहुल और शुभम ने पहला, समूह गान में अदिति, आस्था, रिया, नेहा, यशु, स्नेहा, प्रेमा और रितिका ने प्रथम स्थान झटका। स्कूल के 12 छात्र-छात्राओं को को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। वहीं इस मौके पर संतोष कुमार, शिवराज शर्मा, गोविंद ठाकुर, अजय, संजय, रिंकू, अंजना चौहान, प्रतिभा, शब्बू, चेतना और डिंपल, स्कूल के सभी शिक्षक सहित युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन