फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रूपी स्कूल में छात्रों को मतदान के बारे में किया जागरूक

नारा लेखन में अनीता रही प्रथम

Sun, 28 Apr 2019 10:47 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए शनिवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूपी में चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में हेम लता प्रथम, सुरभी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अनीता सोनी ने प्रथम और अवंतिका ने द्वितीय तथा भाषण प्रतियोगिता में महक नेगी ने प्रथम और रूमिला नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सैना देवी ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का मुख्य उद्ेश्य मतदाताओं को 19 मई 2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने मतदाताओं को मतदान करने के प्रति प्रेरित करने के लिए एक जागरूकता रैली आयोजित की। रैली में पाठशाला की कार्यवाहक प्रधानाचार्य सैना देवी के अलावा अलका नेगी, जोगिंद्र सिंह, चैन सिंह, संगीता, संजीव नेगी और स्थानीय नागरिक पंचम देवी, विद्या देवी, नित्या, शीला तथा बीरबल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed