फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेरवा बाजार में लोगों के लिए परेशानी का सबब बने भारी भरकम टिप्पर

नेरवा बाजार में लोगों के लिए परेशानी का सबब बने भारी भरकम टिप्पर

Sat, 27 Apr 2019 03:26 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार की सड़क पर दौड़ने वाले भारी भरकम टिपर आम लोगों के साथ स्थानीय व्यापारियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गए हैं। भारी भरकम टिपरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए व्यापारमंडल नेरवा ने शुक्रवार को एसडीएम चौपाल को ज्ञापन सौंपा है।
व्यापारमंडल के आरोप है कि इन टिपरों के चलने से न केवल धूल के गुबार उड़ रहे हैं। बल्कि इनकी वजह से जाम लगने पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जब यह टिपर तीन-चार इकट्ठे बाजार से गुजरते हैं तो बाजार में जाम लग जाता है और राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

व्यापारमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि इन टिपरों को सुबह स्कूल लगने के समय सवा नौ बजे से लेकर सवा दस बजे तक एवं शाम को स्कूलों की छुट्टी के समय सवा तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक बाजार से गुजरने पर रोक लगाई जाए। टिपरों के साइलेंसर पाइप पूरी तरह से जमीन के तरफ झुके हुए हैं। ऐसे में यह टिपर जब सड़कों पर दौड़ते हैं, तो यह भारी मात्रा में धूल उड़ाते हैं। इस धूल के कारण लोगों का सांस तक लेना कठिन हो रहा है। टिपरों से उड़ने वाली धूल दुकानों में रखे सामान को भी बर्बाद कर रही है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भिख्टा, सचिव रमेश कांटा, कोषाध्यक्ष अमन सूद, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, अनिल सूद, प्रताप धोबटा, सौरव, अश्विनी कुमार और पवन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed