फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लालसा में हरे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, वन विभाग बेखब

लालसा में हरे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, वन विभाग बेखब

Sun, 31 Mar 2019 09:43 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के तहत लालसा पंचायत के जंगल इन दिनों हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है लेकिन वन विभाग बेखबर है। इन दिनों जंगल में दो दर्जन से अधिक अवैध रूप से पेड़ काटे गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान लालसा को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, उन्होंने इस बारे में वन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग ने मौके पर टीम भेजी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सिर्फ ये ही जंगल बचा है, यहां भी वन तस्करों की नजर पड़ गई है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो ये जंगल भी खत्म हो जाएगा। पंचायत प्रधान राम कुमार का कहना है कि पंचायत के डुगी दौड़ी वन क्षेत्र में पेड़ कटान का मामला सामने आया है। हैरत की बात है कि लगभग दो दर्जन से अधिक पेड़ काटे गए हैं, लेकिन वन विभाग को इसकी कोई खबर नहीं हुई। अधिकतर पेड़ों को यहां से दूसरे स्थान पर ले जाया गया है। इस अवैध कटान से ग्रामीणों में काफी रोष है। वन तस्कर रात के अंधेरे में पेड़ों का कटान कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही वन विभाग इस मामले पर तुरंत मामला दर्ज करे ताकि पता चल सके कि ये किसी हरकत है। पेड़ काटने वालों का अभी तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

उधर, वन डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि पेड़ों के कटने की सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेज दिया है। इस मामले में जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed