फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आईटीआई रचोली में आया तीव्र भूकंप, त्वरित कार्रवाई से चला राहत कार्य

रचोली आईटीआई में आया भूकंप

Sat, 30 Mar 2019 10:59 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर की रचोली पंचायत स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार सुबह 11 बजे 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद संस्थान में अफरातफरी को माहौल बन गया। भूकंप के झटके से आईटीआई के प्रशिक्षु, शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग में खौफ का माहौल पैदा हो गया और सभी बचने के प्रयास में जुट गए। वहीं, स्थानीय प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों ने मौके पर बचाव कार्य को अंजाम दिया। राहत दल ने बचाव कार्य कर प्रशिक्षुओं को संस्थान से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उपचार प्रक्रिया शुरू की।

आईटीआई रचोली में शनिवार को प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार भूकंप की स्थिति से निपटने और बचाव कार्यों को अंजाम देने को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान रामपुर क्षेत्र में 6.5 रिएक्टर का तीव्र भूकंप आने पर अपनाए जाने वाली प्रतिक्रिया और त्वरित कार्रवाई को लेकर अभ्यास किया गया। सभी विभागों की सक्रियता आंकने के लिए तीन पटकथाओं का निर्धारण रामपुर शहर के निकट किया गया।
विज्ञापन


मौके पर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया था। गृहरक्षा वाहिनी और अग्निशमन विभाग ने लोगों को प्राथमिक चिकित्सा, बचाव और विभिन्न उपकरणों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, गृहरक्षा वाहिनी, अग्निशमन, लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, खंड विकास कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने संयुक्त रूप से इस मॉकड्रिल को संपन्न करने में अपना योगदान दिया। इस दौरान आईटीआई के प्रशिक्षुओं को आपात की स्थिति में किस तरह से बचाव कार्य करने चाहिए और राहत कार्यों को अंजाम देने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षुओं को भूकंप आने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों को लेकर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यातिथि एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आम जन को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। आपात की स्थिति में जोखिम से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदाएं आने के समय संयम रखकर बचाव करने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर, बीएमओ डॉ. आरके नेगी, आईपीएच एसडीओ किशोर शर्मा, प्रधानाचार्य तारा चंद धीमान, बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल, पीपी दुल्टा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed