फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जज के सामने बढ़ गया चिट्टे का दो ग्राम भार

जज के सामने बढ़ गया चिट्टे का दो ग्राम भार

Fri, 29 Mar 2019 09:22 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग में वीरवार को पकड़े गए चिट्टे सहित जब दो आरोपियों को अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश की अदालत में पेश किया गया तो आरोपियों से धरे 628 ग्राम चिट्टे में दो ग्राम का इजाफा हो गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों पर भी इस काले कारोबार में होने का अंदेशा कोर्ट ने जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिट्टे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। सहायक जिला न्यायवादी ध्रुव शोनक ने मामले की पैरवी करते हुए बताया कि ठियोग पुलिस ने वीरवार दोपहर को यातायात नाके के दौरान स्विफ्ट कार संख्या सीएच 01 ए 3693, जो शिमला से ठियोग की ओर आ रही थी, से 628 ग्राम चीटे की खेप पकड़ी थी। शुक्रवार को चिट्टे के साथ पकड़े गए दीपक वर्मा (30), गांव केलवी, ठियोग और उसके साथी डोमेश्वर दत्त (37), गांव गोहर, जिला मंडी को अदालत में पेश किया। पुलिस रिपोर्ट में 628 ग्राम वजन किए गए चिट्टे का वजन अदालत में दो ग्राम अधिक निकला। सहायक जिला न्यायवादी शोनक ने बताया कि चिट्टे की अभी तक की पकड़ी गई यह सबसे बड़ी खेप है। इतनी बड़ी खेप में क्षेत्र के लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि चिट्टे के दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed