{"_id":"5c9ba2d6bdec2213e43a51f7","slug":"15537037217-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेपुटेशन के सहारे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेपुटेशन के सहारे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में डॉक्टरों के पद खाली होने से मरीजों को बिना उपचार किए वापस लौटना पड़ रहा है। पीएचसी ज्यूरी में पिछले करीब एक वर्ष से डॉक्टरों के सभी पद खाली चल रहे हैं। विभाग ने सीएचसी सराहन से अस्थायी तौर पर डॉक्टर को डेपुटेशन पर ज्यूरी भेजने के आदेश किए हैं। सीएचसी सराहन से एक-एक सप्ताह के लिए डॉक्टर भेजे जाते हैं, लेकिन डेपुटेशन पर आने वाले डॉक्टर के समय पर न पहुंचने से कई मरीजों को बिना उपचार के वापस अपने गंतव्य निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इसके चलते आपात स्थिति में भी मरीजों को पीएचसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
गौरतलब है कि पीएचसी ज्यूरी एक दर्जन से अधिक पंचायतों का केंद्र बिंदु है। मरीजों का आरोप है कि डेपुटेशन पर आने वाले डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के पूर्ण चंद, देव राज, सुनील कुमार, प्रेम सिंह, देवी राम, श्याम लाल और पवन ने बताया कि ज्यूरी पीएचसी में लंबे समय से चिकित्सक नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से समय रहते चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
उधर, बीएमओ रामपुर आरके नेगी ने बताया कि ज्यूरी में डॉक्टरों के पद खाली हैं, लेकिन जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सीएचसी सराहन से डेपुटेशन पर डॉक्टर को लगाया गया है। डॉक्टर की माता के अचानक बीमार हो गईं इसलिए वह लेट पहुंचे हैं।