फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जेएनवी ठियोग में छात्र-छात्राओं ने दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

विद्यार्थियों ने दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

Tue, 26 Mar 2019 10:40 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्रेक्षागृह में ब्यूरो ऑफ एनर्जी, निदेशालय ऊर्जा एवं सामाजिक सेवा कला समूह नई दिल्ली के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने ‘समझो और समझाओ’ और ‘जंगल बोल रहा है’, नाटक के माध्यम से पृथ्वी एवं इन पर रहने वाले जीवों पर पड़ते प्रतिकूल प्रभाव का प्रस्तुतीकरण किया।

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने ‘पेड़ बचाओ देश बचाओ, जल ही जीवन है’ का संदेश दिया। कार्यशाला के दौरान स्कूल के 40 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय नाटय विद्यालय दिल्ली के स्नातक एवं प्रतिष्ठित रंगकर्मी निदेशक और फिल्म निर्माता गुलशन वालिया, एमएस यूनिवर्सिटी बड़ौदा के दृश्य कला स्नातक वेद कुमार एवं जस्टिन द्वारा विविध कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


समझो और समझाओ और जंगल बोल रहा है, नाटक के मंचन में विद्यालय की श्वेता, वैशाली, कृतिका, आस्था, स्मृति, उर्वशी, सिमरन, श्रेया, आर्यन, अमित, राहुल, दिवेश, मंजुला, नरेंद्र, सुक्षम, सिद्धांत, ऋषभ, वंशिता, निखिल, रुची, गरिमा, आयुष, साहिल, दीक्षित और केवल के सशक्त अभिनय और कोलार्ज मेकिंग एवं चित्रकला में स्मृद्धि, खुशी, रागिनी, स्मृति, प्रिया, कुसुम और दिवांश की कला ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दुर्गा, अभिलाषा, नीलकमल, नीना, संतोष, अंजलि, जितेंद्र, अरुण तोमर, ललित, मधुकर, दीक्षा, ऋषिराज शर्मा, सीमा, ओमकार सिंह चंदेल और एमआर कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed