{"_id":"5c9a5356bdec2213ef2d23fd","slug":"155361783412-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकिता ने दिया सबसे अच्छा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता ने दिया सबसे अच्छा भाषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला के निचार परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अंतरराष्ट्रीय क्षय दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी निचार घनश्याम दास शर्मा ने की। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षय रोग का उपचार संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह लोगों को इस बीमारी के बारे जागरूक करें जिससे कोई भी व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में न आए। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में भाषण में सतलुज पब्लिक स्कूल की छात्रा निकिता नेगी ने प्रथम और इसी पाठशाला की शिवांगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सतलुज पब्लिक स्कूल भावानगर ने और दूसरा स्थान मॉडल पब्लिक स्कूल भावानगर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी निचार घनश्याम दास शर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। खंड चिकित्सा अधिकारी निचार ने क्षय रोग के लक्षणों तथा उपचार संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन