फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मोदी सरकार ने करोड़ों युवाओं को दिया धोखा : खाची

केंद्र ने करोड़ों युवाओं को दिया धोखा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने खाची ने लगाया आरोप

Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पांच सालों में देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का प्रलोभन देकर सरकार तो बनाई, लेकिन पांच सालों में युवाओं को रोजगार देने में असफल रहे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का कार्यकाल पांच साल हो चुका है, लेकिन उन्होंने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। पांच साल में युवाओं, किसानों और मजदूरों को हमेशा ठगा है। केंद्र की भाजपा सरकार की झूठी घोषणा और विकास कार्यों को करने में नाकाम होने पर देश की जनता परेशान है। इसका जवाब इस लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। इस बार कांग्रेस पार्टी प्रदेश में चारों लोकसभा सीट जीत हासिल करने में कामयाब होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किन्नौर में जाकर जिला कांग्रेस के सभी संगठनों से मिलकर आगामी लोकसभा की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस मजबूत होगा। कांग्रेस के 10 सेल और अन्य संगठनों के साथ जल्द बैठकें होंगी। इसके अलावा निचार, कल्पा और पूह ब्लॉक में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर लाहौल-स्पिति के प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed