{"_id":"5c8fc771bdec2214391ed04b","slug":"155292666517-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दशक बाद छिज्जा-कालेश्वर देवता बढ़ाएंगे फाग मेले की शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दशक बाद छिज्जा-कालेश्वर देवता बढ़ाएंगे फाग मेले की शान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिज्जा-कालेश्वर देवता बढ़ाएंगे फाग मेले की शान
करीब आठ दशक के बाद देवता फाग मेले में लेंगे हिस्सा
बुशहर के राज परिवार और श्रद्धालुओं को देंगे आशीर्वाद
ऐतिहासिक चार दिवसीय जिला स्तरीय मेले की रहेगी धूम
अमर उजाला ब्यूरो
तकलेच (रामपुर बुशहर)। करीब आठ दशक बाद 12/20 वैली के छिज्जा-कालेश्वर देवता ऐतिहासिक फाग मेले में शामिल होने जा रहे हैं। होली महोत्सव के अगले दिन रामपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय चार दिवसीय फाग मेले में 12/20 क्षेत्र के ईष्ट देवता छिज्जा-कालेश्वर महादेव विशेष रूप से शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। मेले में पहुंचकर देवता साहिब बुशहर के राज परिवार सहित प्रदेश भर से मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
देवता साहिब के मोतमीन विजय सिंह बिष्ट और पुजारी केवल राम कुक्कू के अनुसार कालेश्वर महादेव करीब 70 से 80 वर्षों बाद इस ऐतिहासिक मेले में भाग लेंगे। देवता साहिब प्रदेश भर से मेले में पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आशीष देकर उनके कष्टों का निवारण भी करेंगे। सभी बुशहरवासी भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए काफी रोमांचित हैं कि जब कालेश्वर महादेव अपने पूरे कार करिंदों के साथ ऐतिहासिक फाग मेले का फिर से हिस्सा बनेंगे।
कालेश्वर महादेव की उत्पत्ति काशापाट के ऊपर कंडे से मानी जाती है। वे सात भाइयों में सबसे ज्येष्ठ हैं। कालेश्वर महादेव के सबसे छोटे अनुज देवता छिज्जा देवठी स्थित मंदिर में इनके साथ ही विराजते हैं और रथ में भी सदा इनके साथ ही चलते हैं। देवता छिज्जा-कालेश्वर महादेव असीम शक्तियों के स्वामी हैं और बुशहर में भुंडा महायज्ञ जैसे विशेष कारज करवाने वाले बहुत कम बड़े देवताओं में से एक है। वर्ष 2006 में इनके मंदिर में भुंडा महायज्ञ का आयोजन भी किया गया था। मंदिर कमेटी के सदस्य देवेंद्र मांटा, राजेश धूली, राकेश चाई, गोपाल धूली, दौलत राम और शिव राम शर्मा के अनुसार बारहबीस क्षेत्र के लोगों में इस ऐतिहासिक पल को लेकर काफी खुशी है। उनके आराध्य देवता करीब आठ दशक बाद फिर से फाग मेले में शिरकत करने जा रहे हैं।