{"_id":"5c8fc764bdec22142544631d","slug":"155292665312-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में खुले बस पास काउंटर, एटीएम और छात्रसंघ चुनाव हो बहाल: एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में खुले बस पास काउंटर, एटीएम और छात्रसंघ चुनाव हो बहाल: एसएफआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में खोला जाए बस पास काउंटर
एटीएम और छात्रसंघ चुनाव हो बहाल
एसएफआई ने संघर्ष दिवस पर रामपुर कॉलेज में किया प्रदर्शन
प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को भेजा मांगों को लेकर ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एसएफआई इकाई ने सोमवार को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इकाई ने कॉलेज में बस पास काउंटर, एटीएम और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग उठाई। वहीं इकाई ने सोमवार (18मार्च) को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया।
इकाई सचिव मोहित नेगी ने कहा कि 18 मार्च 2015 को मांगो को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रदेश सरकार के इशारों पर पुलिस प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज किया गया। उसके विरोध में 18 मार्च को एसएफआई काला दिवस के रूप में मना रही है। इकाई ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विवि कुलपति को ज्ञापन भेजा, जिसमें एसएफआई ने यूजी के रि-अपीयर के पेपर की बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग रखी। वहीं कॉलेज की समस्याओं को लेकर भी इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
इकाई ने कॉलेज में प्राध्यापकों रिक्त पदों को जल्द भरने, परिसर में एटीएम लगवाने, बस पास काउंटर खोलने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की गई। इकाई ने चेताते हुए कहा कि यदि शीघ्र मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई आम छात्रों को लामबंद कर उग्र आंदोलन करेगी। संगठन के जिला सचिव बंटी ठाकुर ने कहा कि जिन मांगों को लेकर छात्र 2015 के अंदर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, वे मूलभूत सुविधाएं आज भी विभिन्न कॉलेजों में नहीं मिल रही हैं। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार व 2015 में रही कांग्रेस सरकार दोनों ही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर मोहित, राजीव, राहुल, अंकिता, नरेश, शाह, कपिल, साहिल, विक्रांत, गप्पू, दिनेश, यश, काजल और स्मिथ सहित इकाई के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।