{"_id":"5c8fc754bdec22141f00e0ac","slug":"15529266364-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगेस कमेटी किन्नौर ने बनाई अपनी जंबो टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगेस कमेटी किन्नौर ने बनाई अपनी जंबो टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीतम, हिम्मत, पद्मपुर, रामलाल
शिवलाल बनाए वरिष्ठ उपाध्यक्ष
जीत के दावे को लेकर किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने बनाई जंबो टीम
केंद्र और प्रदेेश की जनविरोधी नीतियों से लोगों को करवाएंगे अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी किन्नौर ने अपनी जंबो टीम तैयार कर ली है। कार्यकारिणी में प्रीतम फारका, हिम्मत सिंह, पदमपुर, रामलाल और शिवलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर रिकांगपिओ में कांग्रेस कमेटी जिला किन्नौर के अध्यक्ष उमेश नेगी ने उन्हें दोबारा जिला कांग्रेस किन्नौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह इस पद पर रहकर किन्नौर कांग्रेस में अपना पूरा समय संगठन को समर्पित करेंगे।
सोमवार को अध्यक्ष उमेश नेगी ने पार्टी कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें चंद्र गोपाल, धर्मदेव, नरेश, रोशन लाल, दया कृष्ण, यशवंत, राजकुमार, केसर सिंह और सुरेंद्र नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं भागरथ नेगी, रोशन, जगदीश नेगी, भूपेंद्र सिंह, निर्मल चंद्र नेगी, सुशील साना और पूर्ण सिंह को महासचिव चुना गया। राज नंद नेगी को कोषाध्यक्ष, सूर्या बोरस को प्रवक्ता और भरत लाल को स्थायी कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। वहीं बलदेव सिंह, शमशेर सिंह, विजय नेगी, थूबतन खयडुप, रिंगचेन नेगी, सुनील कुमार, यशवीर, यशवंत नेगी, सुंदर लाल, बलदेव नेगी, विक्रम सिंह, दीवान पुजारी, हितेश, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और चंद्र मोहन को सचिव नियुक्त किया है। हरबंस, राजेंद्र, रणजीत, चंद्र भगत, मेदू राम, भूषण, सुदेश, सुख देव, टिक्कम चंद और अमिताभ नेगी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। राजेश, देवीनर और हरीश को कार्यालय सचिव नियुक्त किया है।
इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि विधायक जगत सिंह नेगी, पीतांबर दास, ठाकुर, कृष्ण, सरोज नेगी, जय राम, प्रताप नेगिमान चंद, तारा मोयन, अनिल, कुलवंत, प्रीतम, प्रेम नेगी और कैप्टन महिंद्र सिंह सहित 168 को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। वह जल्द जिला के 65 पंचायतों का दौरा करेंगे और उनके साथ पूरी टीम भी मैदान में उतरेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अपने प्रचार में लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी और घोटालों के बारे में बताएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी और केंद्र में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सूर्या बोरस, युवा कांग्रेस किन्नौर अध्यक्ष प्रताप नेगी और कार्यालय सचिव भरत लाल नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।