{"_id":"5c8fc641bdec2214074bf2c7","slug":"15529263611-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआईएम ने निरमंड में भरी लोस चुनाव की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआईएम ने निरमंड में भरी लोस चुनाव की हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआईएम ने निरमंड में भरी लोस चुनाव की हुंकार
पार्टी प्रत्याशी दलीप कायथ के समर्थन में निकाली रैली
केंद्र और प्रदेश ने जनता विरोधी नीतियां की लागू : कायथ
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (कुल्लू)। सीपीआईएम ने लोकल कमेटी रामपुर के आह्वान पर सोमवार को निरमंड में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी दलीप कायथ के समर्थन में रैली निकाली। रैली के पश्चात के बाद निरमंड बस स्टैंड में एक जनसभा भी की गई।
सीपीआईएम राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, लोकल कमेटी सचिव देवकी नंद, पार्टी प्रत्याशी दलीप कायथ और पूर्ण ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद आम जनता विरोधी नीतियों को ही लागू किया है, जिससे बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा और गरीबों की हालत खराब हुई। लगातार महंगाई बढ़ने, बेरोजगारी, मनरेगा बजट में कटौती से आम लोग परेशान हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा सीट सीपीआईएम कांग्रेस और भाजपा का विकल्प पेश करेगी। दोनों सरकारों की आम जनता विरोधी नीतियों को जनता के बीच प्रचार किया जाएगा। इस मौके पर जगदीश, प्रेम चौहान, ओपी भारती, आशु भारती, फूला देवी, शरद देवी, चमेलू देवी, तीर्था देवी, सुमला देवी, उर्मिला, ऊषा, विरमा देवी, देश कुमारी, कांता, हेमा, पुने राम, दौलत राम, दुर्गा सिंह, परस राम, राम दास, भोगा राम, संगत राम, ख्याला नंद और कुमत राम सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।