{"_id":"5c7beed8bdec2217fc33f994","slug":"155162604116-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूगे नालूए गानों पर खूब झूमे छात्र और छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूगे नालूए गानों पर खूब झूमे छात्र और छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुगे नालुए गाने पर जमकर मचा धमाल
लिटल फ्लावर पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। लिटल फ्लावर पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अभिभावकों और शिक्षकों की वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने पंजाबी, किन्नौरी, फिल्मी और पहाड़ी गानों पर खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पोशना पंचायत उपप्रधान सुरेश चंद बतौर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य विमला शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करने के बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से किया गया। छात्रों ने नीरू चली घुमदी, बेलूए बूरा आया जमाना, डुगे नालुए, बुद्धआ मामा सहित अनेक गानों पर धमाल मचाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित हुए छात्रों में अंशुल, वंशिका कैंथला, भावना, अदित्या, मोहित, हर्षित और केतन आदि शामिल रहे।