{"_id":"5c683c1ebdec22737361c4e6","slug":"15503351113-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झाकड़ी से शिमला तक एसी टेंपो ट्रेवलर में करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब झाकड़ी से शिमला तक एसी टेंपो ट्रेवलर में करें सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अब रामपुर के झाकड़ी से शिमला के लिए यात्रियों को एसी टेंपो ट्रेवलर में सफर करने की सुविधा मिलेगी। ऊपरी शिमला के यात्रियों के लिए एसी टेंपो ट्रेवलर की सुविधा परिवहन निगम की ओर से शुरू की गई है। इस सेवा के शुरू होने से देश-विदेश से हिमाचल की खूबसूरती को निहारने पहुंचने वाले लोगों और क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा। हाल ही में इस सेवा का शुभारंभ आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने किया।
15 सीटर टेंपो ट्रेवलर उपमंडल के झाकड़ी से शिमला के लिए दौड़ेगा। लांग रूट के यात्रियों की सुविधा के लिए यह सेवा काफी फायदेमंद होगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पथ परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। एसी टेंपो ट्रेवलर से स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी लाभान्वित होंगे। झाकड़ी से शिमला के लिए 15 सीटर इस ट्रेवलर में 15 यात्री सुविधापूर्वक यात्रा कर सकते हैं। यह ट्रेवलर शाम साढ़े 4 बजे रामपुर से शिमला के लिए रवाना होगा, जो शिमला में 9 बजे के आसपास पहुंचेगा। वहीं सुबह सात बजे के करीब वापस रामपुर को रवाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली से डीलक्स बस शिमला पहुंचेगी तो उसी समय यह टेंपो ट्रेवलर रामपुर की ओर रवाना होगा। दूसरे राज्यों से हिमाचल पहुंचने वाले पर्यटक भी आसानी से कुफरी, नारकंडा और रामपुर घूमने के लिए आ जा सकते हैं। इसका किराया झाकड़ी से शिमला के लिए 396 रुपये तय किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी इस टेंपो सेवा का लाभ लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन