फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नाथपा एनएच पांच पर जानलेवा बना सफर

नाथपा एनएच पांच पर जानलेवा बना सफर

Fri, 15 Feb 2019 09:34 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर गिर रहे पत्थर, कार चपेट में आई
विज्ञापन

नाथपा एनएच पांच पर हादसा, घायल खनेरी अस्पताल रेफर
मौके पर पहुंचे एसडीएम-तहसीलदार, फौरी राहत जारी
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के नाथपा में एनएच पांच पर सफर जानलेवा बनता जा रहा है। पहाड़ी के दरकने से एनएच घंटों बाधित हो रहा है। वहीं शुक्रवार को एक कार पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आ गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे भावानगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

किन्नौर जिले के नाथपा में एनएच-5 पर भूस्खलन होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते एक सप्ताह से नाथपा में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन और चट्टानें गिर रही हैं। शुक्रवार सुबह 11:05 बजे पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में एक टवेरा कार संख्या एचपी 01ए-3905 आ गई। यह कार वांगतू से भावानगर की ओर आ रही थी। इस घटना में चालक सागर सैन निवासी थेमगारंग, सांगला, किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक को भावानगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद खनेरी रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। चट्टान की चपेट में आने से कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एसडीएम घनश्याम दास और तहसीलदार गौतम चेथा मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से एनएच प्राधिकरण को पहाड़ी से गिर रही चट्टानों को रोकने के लिए लोहे की मोटी चादरें लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं इस संबंध में एसडीएम भावानगर घनश्याम दास के अनुसार हादसे में घायल हुए व्यक्ति को प्रशासन की ओर से 5 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। एनएच प्राधिकरण को नाथपा में सड़क के किनारे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed