{"_id":"5c65964cbdec22738335f558","slug":"155016159010-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपिन और अंकिता चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन और अंकिता चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी में सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में बड़ाच पंचायत प्रधान भूपेंद्र दढ़ेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में विपिन कुमार और अंकिता भारद्वाज को बेस्ट एथलीट, रोहित ठाकुर और सपना ठाकुर को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र दढ़ेल ने इस अवसर पर ‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ सम्मान पट्टिका का अनावरण भी किया।
स्कूली विद्यार्थियों ने वंदे मातरम गीत पेशकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। दिशा एवं सहेलियों ने ‘राधा कैसे न जले’ डांडिया नृत्य पेशकर मन मोहा। नेहा एवं सहयोगी छात्राओं ने ‘ये देश है वीर जवानों का’ देशभक्ति नृत्य पेशकर तालियां बटोरीं। अंकिता और सहेलियों ने किन्नौरी डांस पेशकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। रीना और सहयोगी छात्राओं ने हिमाचली नाटी पेशकर खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य देवराज ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के समक्ष साल भर में आयोजित गतिविधियों पर वार्षिक रिपोर्ट पेश की। वहीं स्नेह लता, राखी, श्रुति, कनिका, विकास, हरिकृष्ण, नितिन, बंटी, अनु, विजय लक्ष्मी, सपना, सार्थिक, अमन, अनुराधा, भूपेंद्र सिंह, सत्या देवी, रीना, विपिन, संदीप, पवन, दिव्या, अंकिता, डिंपल, रीता, नितिश, विक्की, हेेमंत, करण और अंकुश सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ाच पंचायत के उपप्रधान ललित भैक, उषा मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा शिमला कपिल जक्टू और कपिल निहाल सहित सभी शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन