फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पिछले 24 दिन से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप

बर्फ में दो किलोमीटर दूर से पानी ढोना बना आफत

Fri, 15 Feb 2019 11:12 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। सांगला तहसील की ब्रुआ पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। बीते 24 दिन से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बर्फ में ग्रामीण दो किलोमीटर दूर ब्रुआ खड्ड और बटूरी खड्ड से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष है कि आईपीएच विभाग गांव में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने में नाकाम साबित हो रहा है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, पूर्व उपप्रधान ब्रुआ सुनील नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, सुंदर सिंह नेगी, गौरव नेगी और संजीव नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों के अनुसार जिले में हुई बर्फबारी के बाद गांव में अभी तक पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। पेयजल किल्लत से उन्हें खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मोनेरंग कंडा स्रोत से 24 दिन पहले भारी बर्फभारी और ठंड के कारण पानी की पाइपें जम जाने से गांव में पेयजल किल्लत चल रही है। ब्रुआ पंचायत के तहत आने वाले क्षेत्र युमासारिंग, सारयो सारिंग, पानगों सारिंग, शुरे सारिंग, चूनंगसारिंग और बोडो सौ सहित ब्रुआ में पेयजल किल्लत से हजारों लोग जूझ रहे हैं। क्षेत्र के लोग पानी की सप्लाई ठप होने की सूचना कई बार विभाग को दे चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग ने आपूर्ति बहाल नहीं की है, जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग रिकांगपिओ किन्नौर के अधिशासी अभियंता उदय सिंह बौद्ध के अनुसार फिलहाल इसकी कोई सूचना नहीं है। यदि उपरोक्त क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है तो उसे प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जाएगा। जिले में बर्फबारी के कारण कई पाइपें जम गई हैं, जिसके कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed