फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मुंह में बामड़ डालकर गुर ने अच्छी फसल होने का सुनाया फलादेश

मुंह में बामड़ डालकर गुर ने अच्छी फसल होने का सुनाया फलादेश

Wed, 13 Feb 2019 09:18 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
मुंह में बामड़ डालकर गूर ने अच्छी
विज्ञापन

फसल होने का सुनाया फलादेश
एक महीने बाद के स्वर्ग प्रवास से वापस देवालय लौटे देवी-देवता
वापस लौटने पर देवी-देवताओं का ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत
मंदिरों के कपाट खुलने से धार्मिक अनुष्ठानों पर लगी पाबंदी हटी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर/डंसा। फाल्गुन संक्रांति के पर्व पर रामपुर उपमंडल के विभिन्न देवी-देवता एक माह के स्वर्ग प्रवास के उपरांत बुधवार को अपने देवालय लौट आए हैं। मंदिरों में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट का स्वागत किया। बुधवार को विभिन्न मंदिरों में देवी-देवताओं के स्वर्ग प्रवास से वापस लौटने पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान देवता के गूर ने मुंह में आर-पार बामड़ डालकर इस वर्ष अच्छी फसल होने के संकेत दिए हैं। वहीं अब मंदिरों के कपाट खुल जाने से धार्मिक अनुष्ठानों में लगी पाबंदी पूरी तरह से हटा दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोगवैली स्थित परशुराम मंदिर परिसर में देवता साहिब दमुख के स्वर्ग से वापस लौटने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। देवता के गूर कमल राज ने पीतल की छड़ मुंह में आर-पार डालकर देव परंपरा का निर्वहन किया और मंदिर के चारों ओर वाद्य यंत्रों की धुनों पर परिक्रमा की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों लोगों के समक्ष इस वर्ष अच्छे-बुरे फलादेशों की व्याख्या की। देवता साहिब ने गूर के माध्यम से मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में सालभर के लिए अच्छी फसल होने के संकेत दिए हैं। वहीं प्राकृतिक आपदा जैसी किसी भी घटना के होने से मना किया। इसके अलावा भड़ावली पंचायत के लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू, रचोली पंचायत के देव जाख देवता और गसो देवता सहित कई अन्य देवी-देवताओं के मंदिर परिसर में भी हजारों श्रद्धालु स्वर्ग प्रवास से लौटे देवता के दर्शन को एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ देवी-देवताओं को हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। बुधवार से क्षेत्र के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर भी शुरू हो गया है। एक माह के स्वर्ग प्रवास से लौटे देवताओं के गूरों ने मनगांवन के अवसर पर वर्ष भर का (वर्षोआ) फलादेश पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed