{"_id":"5c619c2ebdec22271a77bde5","slug":"154990095411-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन, सौरव और शेर सिंह को मिला बेस्ट स्टूडेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन, सौरव और शेर सिंह को मिला बेस्ट स्टूडेंट का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन, सौरभ और शेर सिंह चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
पद्म छात्र स्कूल रामपुर में सालाना समारोह का आयोजन
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर बच्चों ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में प्रदेश योजना आयोग सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर 12वीं कक्षा के अमन नेगी, सौरभ नेगी और 10वीं केे शेर सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार से नवाजा।
स्कूल कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा। मंच का संचालन खेम चंद ने बखूबी निभाया। छात्रों ने वंदे मातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसीसी कैड्ेटस ने ‘हम सभी भारतीय हैं’ देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नाटक पेशकर छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। जसवंत और रजन ने सोलो डांस और अन्य छात्रों ने किन्नौरी नाटी पेशकर धमाल मचाया। छात्रों ने पहाड़ी गाने ‘झूमके झूमके तेरे कानों रे झूमके, ओ मेरी मोनिका, शालू तेरे नखरे और नच मेरी बोइसा सहित कई अन्य गाने पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
समारोह में आयुष सोनी, नीरज पॉल, विनिश, नितिन, राहुल, अखिल नेगी, राकेश, तनिश ठाकुर, अजय कुमार, मोहित मेहता, कैलाश ठाकुर, वैभव बांश्टू, विकास, अक्षय कुमार, नवीन कुमार, ललित चौहान, राहुल, अमन, आर्यन, विशाल, साहिल, श्याम लाल, अभिषेक, धीरज कुमार, पीयूष, अजय कुमार, अजय शुक्ला, मोहिंद्र, त्रिलोग, निशांत नलवा, विकास नेगी, आकाश, भूपेंद्र, हिमांशु, अतुल शर्मा, विवेक शर्मा, संतोष कुमार, मनोज, शिव कुमार, भुवनेश, संजय, सुनील, सुरेश, गणेश, अक्षय और विकास चौहान सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, श्याम लाल गुप्ता, नीना शर्मा, सुषमा मखैक, अनु गोस्वामी, मोहन लाल, कमल स्वरूप, अनु पौंड, मनोज अग्रवाल और एसएमसी सदस्य और छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।