{"_id":"5c6053fcbdec224be317edda","slug":"15498169378-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन संयोजक और बलवंत सह संयोजक चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन संयोजक और बलवंत सह संयोजक चुने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन संयोजक और बलवंत सह संयोजक चुने
माकपा ने किन्नौर में चुनाव प्रचार की कमेटी का किया गठन
कहा-भाजपा ने सत्ता में आने के बाद दिए केवल आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर माकपा रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को जिला किन्नौर के पार्टी सदस्यों की बैठक टापरी में आयोजित हुई। बैठक में 25 सदस्यों की चुनाव प्रचार की कमेटी का गठन भी किया गया। जिनमें जीवन नेगी को संयोजक और बलवंत नेगी को सहसंयोजक चुना गया।
बैठक को माकपा लोकल कमेटी सचिव देवकी नंद और मंडी लोकसभा से पार्टी के उम्मीदवार दलीप कायथ ने संबोधित करते हुए कहा कि जिन नारों के साथ केंद्र में मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी, वो सारे के सारे जुमले निकले। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद आज तक केवल लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद महंगाई कम की जाएगी, हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा, किसानों को उसकी फसल का दाम स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार डेढ़ गुना अधिक दाम दिया जाएगा और मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और सरकारी विभागों में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। जिला किन्नौर के टापरी के आसपास के गांव में पेयजल की किल्लत है। कई गांव में बिजली से ग्रामीण जूझ रहे हैं। सड़कों की हालत खराब है।
वहीं बैठक में 25 सदस्यों की चुनाव प्रचार की कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें राजेश, दिनेश, यशवंत, अनूप, सत्यप्रकाश, कमल, नरेश, बंसी लाल, जगमोहन, कृष्ण गोपाल, गुलाब, सूर्या, शमशेर, दीपक, इल्म, जीता नेगी, सुखी राम और मदन को सदस्य बनाया गया। चुनाव के लिए किन्नौर को 9 जोनों में बांटा गया है और 15 मार्च से जोन स्तर पर बैठक कर जनता के बीच वैकल्पिक नीतियों का प्रचार कर कांग्रेस और भाजपा को हराने के लिए प्रचार किया जाएगा।