{"_id":"5c6053ecbdec225eb65df7e6","slug":"15498169218-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पांच पर गिर रही चट्टानें, सफर हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पांच पर गिर रही चट्टानें, सफर हुआ मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ी से चट्टानों और शूटिंग स्टोन का गिरना लगातार जारी है। जिसके कारण इस सड़क पर सफर करना काफी जोखिम भरा हो गया है। पोवारी से लेकर चौरा तक 61 किलोमीटर एनएच पर हजारों की आबादी जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को मजबूर हैं। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डरों के कारण एनएच पर जाम की समस्या आए दिन पेश आ रही है।
जिला किन्नौर के पोवारी से लेकर चौरा तक जगह-जगह पहाड़ी से चट्टानों का खिसकना लगा हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण विशाल चट्टानें एनएच पर पहुंच रही हैं। करीब 61 किलोमीटर मार्ग पर यह स्थिति बनी हुई है। जनजातीय जिले के हजारों लोग और कर्मचारी इस मार्ग से रोजाना सफर करते हैं। ऐसे में पहाड़ी से गिरने वाली चट्टानों की चपेट में आने से कभी भी कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है।
जिले की अनीता नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, नरेश नेगी, राजकुमार नेगी, भगत चंद नेगी, सनमतानजीन नेगी, हिम्मत नेगी, सूर्या नेगी, रितेश नेगी, रमेश ठाकुर, निक्कू राम, पुष्पा नेगी, हंसराज नेगी, रमनप्रकाश नेगी, गौरव नेगी ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और नेशनल हाइवे प्राधिकरण से समय रहते राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़े बोल्डरों और पत्थरों को हटाने की मांग की है। इस संबंध में एनएच प्राधिकरण रामपुर के अधिशासी अभियंता पीसी नेगी ने कहा कि भारी बर्फबारी के दौरान कल्पा तक मुख्य मार्ग खोलने में समय लगा था। अब एनएच पर पड़ी चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।