फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कर रही ब्यानबाजी : कांग्रेस

मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रहे सूरत नेगी

Sat, 09 Feb 2019 10:40 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। निचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किन्नौर में विकास की गति थमने का जिम्मेवार विधायक जगत सिंह नेगी को ठहराने का कड़ा विरोध किया है। कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, महासचिव देविंद्र नेगी, सुखदेव नेगी, अनिल कुमार नेगी, सत्या नेगी, केवल नेगी और प्रकाश चंद नेगी ने कहा कि प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए किन्नौर के कुछ गंभीर मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने में लगे हुए हैं और नाकामियों का सारा ठीकरा किन्नौर विधायक के ऊपर डाल रहे हैं।

कमेटी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तासीन हैं। बावजूद इसके किन्नौर और एसटी समुदाय के ज्वलंत मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी इन मुद्दों को न उठाकर बेमतलब की बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार ने किन्नौर में पहला पॉलिटेक्निकल कॉलेज निचार ब्लॉक के उरनी गांव में खोलने का निर्णय लिया था, वहीं वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा इस संस्थान को किन्नौर के कल्पा में विस्थापित किया जा रहा है। निचार ब्लॉक अध्यक्ष बीर सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को आगामी लोकसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed