{"_id":"5c5c4da1bdec227cde52ed31","slug":"154955316815-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्षण दिखते ही तुरंत करवाएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्षण दिखते ही तुरंत करवाएं जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू को लेकर जागरूक करने के लिए रिकांगपिओ के डाइट, कॉलेज और उपायुक्त कार्यालय में जागरूकता शिविर लगाकर इससे बचने के उपाय सुझाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रिकांगपिओ डॉ. पद्म सिंह नेगी ने शिविर में लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि तेज बुखार, छींके आना, गले का दर्द, नाक बहना, दस्त लगना और शरीर में दर्द होना है, जिन व्यक्तियों में यह लक्षण पाए जाएं तो उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए और अपना टेस्ट करवाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कहीं उसे स्वाइन फ्लू तो नहीं हुआ है। यदि उसमें स्वाइन फ्लू का लक्षण पाया जाता है, तो उसे दवाईयां केवल चिकित्सक की सलाह से ही लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीज इस स्थिति में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें, आराम करें और नमकीन गर्म पानी के गरारे करें। स्वाइन फ्लू की दवाइयां और जांच दोनों ही नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वाइन फ्लू के संपर्क में आने वाले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुखार, सिरदर्द और गला खराब होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। डॉ. पद्म सिंह नेगी ने कहा कि स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान जिले में अन्य स्थानों पर भी चलाए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में भी शीघ्र ही जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन