फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   राकेश को सौंपी आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन की कमान

राकेश को सौंपी आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन की कमान

Mon, 04 Feb 2019 09:46 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
राकेश बने वैली ग्रोवर एसोसिएशन अध्यक्ष
विज्ञापन

च्वाई में युवा बागवानों ने बैठक कर मुद्दों पर की चर्चा
बागवानों के लिए जागरूकता अभियान छेड़ेगा संघ
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के च्वाई में जागरूक युवा बागवानों की बैठक में आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का सर्वसहमति से गठन किया गया, जिसमें राकेश ठाकुर को एसोसिएशन की कमान सौंपी गई। वहीं इस दौरान सभी जागरूक बागवानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सहमति जताई कि आनी क्षेत्र में बागवानों तक सरकार की योजनाओं और सुविधाओं को प्रत्येक बागवान तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान चुनी गई शेष कार्यकारिणी में महेंद्र ठाकुर और संजीव ठाकुर को उपाध्यक्ष, विरेंद्र परमार को महासचिव, श्याम ठाकुर को कोषाध्यक्ष, अशोक सिंघा और संजय कायथ को संयुक्त सचिव, दिनेश सिंघा और आशित सिंघा को मुख्य सलाहकार, अधिवक्ता लगनेश वर्मा और रणजीत ठाकुर को कानूनी सलाहकार, हरिकृष्ण शर्मा को प्रेस सचिव, प्रभारी सुल्तान अंबेडकर और हरीश कायथ को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन की आगामी बैठक 17 फरवरी को च्वाई में आयोजित होगी। इस बैठक में बागवान अपनी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं एसोसिएशन पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विशेष कार्य करेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हर बागवान को जागरूक करेगी, जिसके लिए विभिन्न विभागों की मदद ली जाएगी। आनी में मिट्टी जांच केंद्र न होने के चलते अधिकतर बागवान बिना मिट्टी की जांच करवाए अंधाधुंध रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे वह अपनी मिट्टी के उपजाऊपन को नष्ट कर रहे हैं। बागवान पेड़ों की गलत काट छांट कर अपनी पैदावार में सुधार नहीं ला पा रहे हैं। प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता के इस दौर में अब बागवानों को नई तकनीकों का सहारा लेकर बेहतर बागवानी कर अपनी आर्थिकी में सुधार लाना होगा। इसके लिए एसोसिएशन आनी क्षेत्र के बागवानों को एकत्र कर बागवानी क्षेत्र में अलख जगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed